bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

द्रविड़ का शतक

बेंगलूर. खराब फॉर्म के चलते वनडे टीम से बाहर चल रहे पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ रणजी मैचों में जमकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। मुंबई के खिलाफ दोहरा शतक जमाने के बाद उन्होंने वीरवार को अपने घरेलू मैदान चिन्ना स्वामी स्टेडियम में हिमाचल के खिलाफ 121 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी की मदद से कर्नाटक ने पहले दिन चार विकेट पर 271 रन बना लिए थे। अनुभवी बल्लेबाज येरे गौड़ 8 और विकेटकीपर नायडू 7 रन बनाकर खेल रहे थे।

इससे पूर्व कर्नाटक के कप्तान अनिल कुंबले ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कर्नाटक की शुरुआत ठीक नहीं रही। रोलैंड 7 रन बनाकर मलिक की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद पवन और द्रविड़ ने मिलकर पारी संभाली।

दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 131 रन जोड़े। 150 के स्कोर पर पवन 56 को भाटिया ने बोल्ड करते हुए हिमाचल को दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने रघु के साथ खेलते हुए स्कोर आगे बढ़ाया। 242 रन के स्कोर पर द्रविड़ एक लंबा शॉट जमाने के प्रयास में मलिक की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 180 गेंद में 14 चौके और 4 छक्के की मदद से 121 रन बनाए, जबकि रघु ने अपनी 58 रन की पारी में 101 गेंद का सामना किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: