News
International International ढाका.
बंग्लादेश में आए शक्तिशाली सायक्लोन सीडर से अभी तक कम से कम वहां के दक्षिण समुद्री इलाके में ४८ लोगों के मारे जाने की खबर है। वहां के स्थनिय टीवी चैनल से मिल रहीं खबरों के अनुसार शुक्रवार सुबह कम से कम ११ लोगों की इस तूफान की चपेट में आ जानें से मौत हो गई। इनमें से 7 लोग दक्षिण पूर्वी जिले कुलन तथा 3 अन्य दक्षिण के भोला जिलें तथा एक अन्य दक्षिणपूर्वी सतखीरा जिले के थे ।
पाप्त खबरो के अनुसार लगभग पूरा समुद्री इलाका इस तूफान से प्रभावित हुआ है तथा मृतकों की सूची और लंबी हो सकती है। राजधानी ढाका सहित देश के कई भागों में विधुत और टेलिफोन सेवा को काट दिया गया है।
भारत सतर्कपश्चिम बंगाल बांगलादेश सीमा की ओर बढ़ रहें शक्तिशाली सायक्लोन को देखते हुए पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है।साथ ही भारत सरकार ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह , तमिलनाडू, पांडिचेरी और आंध्रप्रदेश में वायुसेना को सतर्क रहने के लिए कहा है।