bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

शाहरुख ने अपमानित किया

manojमुंबई: ओम शांति ओम भले ही कामयाबी के झंडे गाड़ रही हो,ल ेकिन इससे बीते जमाने के कामयाब सितारे मनोज कुमार खासे व्यथित हैं। उन्होंने शाहरुख और फरहा पर इस फिील्म के जरिए स्वयं को जानबूझकर अपमानित करने का आरोप लगाया है। वे इन दोनों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने का मन बना रहे हैं।

किंग खान नहीं करते सीनियर्स का सम्मान: एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार भारत कुमार नाम से मशहूर इस सितारे ने कहा है कि इस फिल्म में उनका चित्रण,सीधे उनकी बेइज्जती है। शाहरुख ने यह जानबूझकर किया। उसने मुझे नहीं मेरे फिल्मों के पचास साल लंबे योगदान की बेइज्जती की है।

क्या है भारत कुमार की आपत्ति: ओम शांति ओम में 70 के दशक के एक सीन में मनोज कुमार के डबल को पुलिस के हाथों पिटते हुए दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि क्या मुंबई की पुलिस मुर्ख है जो उस दौर के सुपर स्टॉर को ही न पहचाने। बाद में थिएटर के भीतर भी यही दिखाया गया है। एक अन्य दृश्य में शाहरुख नशे की हालत में एक मजाकिया आभार प्रदर्शन करते हैं। इसमें वे कहते हैं कि वे मनोज कुमार हैं। मनोज कहते हैं बेशक यह मजाक है, लेकिन यह मुह का स्वाद कसैला कर देने वाला।

डबल क्यों: भारत कुमार कहते हैं कि उन्हें एक जूनियर आर्टिस्ट ने आकर बताया कि इस फिल्म में वह उनका डबल बना है। दो माह पहले वे फरहा से मिले थे। तब उन्होंने कहा था कि वे खुद इस फिल्म में रोल कर सकते हैं, लेकिन उसने कहा कि 70 के दशक में एक फिल्म प्रिमियर में उसे सिर्फ एक डबल की जरूरत थी।

अब क्या करेंगे: मनोज कुमार ने कहा कि वे नहीं चाहते कि उनके प्रशंसक फिल्म का शो रोकें या फिर प्रदर्शन करें। उनका वकील ही यह तय करेगा कि उन्हें आगे क्या करना है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
harry
Friday, 16th Nov 2007, 23:58
hamara vichar hai ki sahrukh ko apnei safalta ko dyan me rakh kar apne se bade actor ka samman karna chahiye
momin malik
Saturday, 17th Nov 2007, 10:19
sahrukh ne koi galti nahi ki hai sirf sabko hasane liye usne aisa kiya our manoj ji ko unhe bachha samajh kar maaf karde na chahiye film me thodi comedy ho to sabko achha lagta hai.