bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

जैकस, हस्सी ने फिर शतक ठोके

होबर्ट: फिल जैकस(150) और माइकल हस्सी(101 अविजित) के लगातार दूसरे टेस्ट मैच में शतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सिरीज के दूसरे मैच के पहले दिन 3 विकेट पर 329 रन बनाकर अपनी स्थिति सुदृढ़ कर ली है।

इससे पहले ऑसी कप्तान रिकी पोंटिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। हालांकि उसके सलामी बल्लेबाज मैथ्यु हैडन(17) अपना विकेट जल्दी ही गंवा बैठे, लेकिन जैकस यूं खेल रहे थे जैसे वे ब्रिसबेन की पारी को ही आगे बढ़ा रहे हों। उन्होंने कप्तान पोंटिंग(31) के साथ दूसरे विकेट के लिए 85 रन जोड़े। हैडन की तरह पोंटिंग भी बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकामयाब रहे। इसके बाद जैकस और हस्सी ने श्रीलंका को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

मुरली को अपने हीरो शेन वार्ने का रिकार्ड अपनी ही धरती में न तोड़ने देने की कसम को दोनों ने खुब निभाया। श्रीलंका का यह करिश्माई गेंदबाज पोंटिंग के बाद दूसरे विकेट के लिए तरसता रहा। दोनों के बीच तीसने विकेट के लिए 152 रन की साझेदारी हुई। फिल खेल के अंतिम सत्र में अनियमित गेंदबाज जयसूर्या का शिकार बने। ब्रिसबेन में जैकस और हस्सी के साथ माइकल क्लार्क ने भी शतक ठोका था अब खेल के दूसरे दिन यह देखना होगा कि वे यहां भी शतक ठोक पाते हैं या नहीं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: