नई दिल्ली: देश मे मुद्रास्फीति की दर 3 नवंबर को समाप्त हुए सप्ताह में बढ़कर 3.11 पर पहुंच गई है। इससे पहले के सप्ताह में यह 2.97 प्रतिशत ही थी। इस बढ़त का कारण खाद्य और पेट्रोलिययम पदाथोर्ं और विनिर्माण सामग्री की बढ़ी कीमतों को माना जा रहा है।
हालांकि पिछले साल इस सप्ताह खुदरा मूल्य सूचकांक 5.45 प्रतिशत ही था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खाद्य पदाथोर्ं में मछली, अंडे के साथ मूंग और बाजरा के दाम बढ़े हैं,जबकि फल, सब्जी और चिकन के दाम घटे हैं।
इसके साथ ही आयातित खाद्य तेल, सूरजमुखी तेल, घी व खांडसारी के दाम बढ़े हैं, जबकि मुगंफली और शक्कर की कीमतें घटी हैं।