bhaskar Web English
HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

हाल कैसा है जनाब का..

kism sharmaकभी एक्सपोज़ तो कभी अपने ‘एक्स’ बॉयफ्रैंड और क्रिकेटर युवराज सिंह को लेकर चर्चा में रहने वाली ‘मोहब्बतें गर्ल’ किम शर्मा को बातें, सॉरी! बातें नहीं, ख़ूब सारी बातें करना और लोगों का हाल-चाल पूछना बहुत पसंद है, लेकिन मैडम आपका हाल इतना बेहाल क्यों है?..

मॉडलिंग से फिल्मों तक का सफ़र कैसा रहा?

मेरी शुरुआत तो मॉडलिंग से ही हुई। फिल्मों के लिए कैमरे का सामना करने से पहले मैंने सत्तर से •यादा एड किए थे। मैं आर्मी बैकग्राउंड से हूं और सच कहूं, बचपन से मैंने हिंदी फिल्में बहुत-ही कम देखीं। •यादातर इंग्लिश ही देखती थी। इसलिए हिंदी फिल्मों के साथ मेरा कोई जुड़ाव ही नहीं बन पाया था और इसलिए मैंने हीरोइन बनने के बारे में कभी सोचा ही नहीं था। यश चोपड़ा के ऑफिस से जब पहली बार मुझे फोन आया, तो मुझे लगा कि कोई शरारत कर रहा है। पर जब लगातार तीन-चार बार फोन आए, तो लगा कि कुछ सीरियस है। मैंने एप्रोच किया, तो पता चला, वे लोग सच में मुझे फिल्मों में लेना चाहते हैं। इस तरह मुझे पहली फिल्म ‘मोहब्ब्तें’ मिली थी।

आपकी शुरुआत बहुत बड़े बैनर से हुई, लेकिन आपने आगे चलकर बहुत •यादा कामयाबी नहीं पाई। इसका कोई अफ़सोस है?

मेरे साथ ज़रा दूसरी बात है। पहली बात तो यह कि मैं •यादातर लोगों की तरह सफलता के पीछे भागती नहीं। जो चीज़ आसानी से जीवन में आ गई, आ गई। दूसरी बात यह है कि मैंने कभी फिल्मों में आने के बारे में सीरियसली सोचा ही नहीं था। मेरे पास कोई बैकग्राउंड, कोई गॉडफादर नहीं था। जो जैसे मिलता गया, मैं करती गई। एक्टिंग में भी बहुत मेहनत लगती है, लेकिन इस पर किसी की नज़र नहीं जाती। किसी को नहीं पता कि मैंने जितने भी रोल किए, उनके लिए मुझे कितनी मेहनत करनी पड़ी। नतीजा क्या हुआ, मैं इसके बारे में नहीं सोचती।

‘तुमसे अच्छा कौन है’ और ‘टॉम डिक एंड हैरी’ से लोगों का ध्यान आपकी ओर काफ़ी गया!

हां, यह कह सकते हैं। पर सीधी-सी बात है कि अगर रोल अच्छी तरह लिखा गया हो, बुना गया हो, तो मैं बहुत अच्छा काम कर सकती हूं। भले ही वह कॉमेडी हो या ड्रामा।

बहुत कम स्टार्स ऐसे होते हैं, जिनकी अपने कोस्टार्स के साथ अच्छी दोस्ती होती है। आपका क्या ़ख्याल है?मेरी तो है। प्रीति झांगियानी और मेरी दोस्ती तो हमारी पहली फिल्म से ही है। उसी तरह अमृता अरोड़ा के साथ। मेरी होड़ तो सिर्फ़ मुझ ही से है। अगर मेरे दोस्त कुछ अच्छा करते हैं, तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है।

लेकिन शमिता शैट्टी के साथ आपके रिश्ते उतने ही कड़वे भी रहे। युवराज सिंह को लेकर आपमें और उनमें काफ़ी मनमुटाव भी हुआ था?

वो बात मत छेड़िए। उसका कोई मतलब नहीं था।

पर आपने उन्हें कोई अश्लील इशारा भी किया था?

मुझे याद नहीं। हो सकता है कि मैंने किया भी हो, पर मेरे साथ ऐसा ही है। कई बार मैं ओवर-रिएक्ट कर जाती हूं। पर उसके बाद जो भी हुआ था, वो सब मीडिया ने बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया था। पर मुझे इस बात का कोई अफ़सोस नहीं है, क्योंकि शमिता ने जो किया था, उसे उसका जवाब मिलना ही चाहिए था।

कहते हैं कि आपका एक्सपोज़ करना और परदे पर अंतरंग सीन युवराज की मां को पसंद नहीं आया था। इसलिए आप लोगों का अलगाव हुआ?

मैं ऐसी कोई बात नहीं कहना चाहती। यह सब मीडिया की गढ़ी हुई कहानियां हैं। मैं अब ज़िंदगी में लौट चुकी हूं और उसे जीना चाहती हूं। बस!





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: