bhaskar Web English
HomeNewsNational National

बंदूक के साए में यमुना के घाट पर छठ पूजा

नई दिल्ली.बंदूक के साए में आज यमुना घाट पर श्रद्घालुओं ने छठ पूजा की । आज राजधानी में यमुना के तीर पर भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए उनके श्रद्घालुओं का जो जन सैलाव उमड़ा उससॆ यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई और आईटीओं पुल, वजीराबाद, बस अड्डा, हजरत निजामुद्दीन मार्ग, कालींदी कुजं सहित यमुना पार आने और जाने वाले वाहन चालकों को देर रात तक जाम के कारण मशक्कत करनी पड़ी।

पिछले साल हुए हुए क्रमवार बम विस्फोट और आंतकी हमलों को ध्यान में रखते हुए आज पुलिस के आला अधिकारियों ने छठ पूजा के स्थल पर सुरक्षा की व्यापक तैयारी करते हुए बम निरोधक दस्ता, खोजी कुत्तों सहित पूजा स्थल के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर से लेकर हर घाट पर सुरक्षा टावर बनाकर आधुनिक हथियारों से लैस दूरबीन धारी कमांडो तैनात थे। इसके अतिरिक्त पूजा आयोजकों के सहयॊग से सादे वर्दी में भी एक हजार से अधिक स्वयंसेवी संस्थाओं के वोलेटियरों को तैनात किया गया था। पुलिस के सभी आला अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में पड़ने वाले घाटो पर सुरक्षा व्यबस्था की कमान संभालॆ थॆ।

दिल्ली के यमुना के वजीराबाद, शयाम घाट, सूर दास घाट, कुदेशिया घाट, पंटून पुल, भलस्वा लेक, बैक इन्कलेब पुस्ता ठोकर, बबाना रोड टेली फोन एक्सचेंट हैदर पुर नहर, लोहे का पूल और बी ब्लाक, शालीमार बाग से प्रेम बारी पुल, रोहिणी सैक्इर १५ बादली और हैदर पुर नहर, हैदरपुर नहर केशव पुरम, कोंडली नहर न्यू अशोक नगर, गंदा नाला पुलिया पश्चिम विहार, हिदू विहार रेलवे लाइन, शिव मंदीद सुल्तानपुरी, डीडीए पार्क नरेला, डीडीए पार्क कालकाजी, नागंलोई फेज -३ बापरौला, महावीर इन्कलेव, पुस्ता ठोकर संख्या -७ यमुना पल्ला, मंगोलपुरी पार्क, हनुमान मंदीर घेाघा, वजीरपुी हरियाणा नहर, सरस्वती विहार, शिव मंदिर मादीपुर, रामलीला मैदान प्रेम नगर, बिड़ला मंदिर मंदिर पार्क, गौतम पुरी विकास मार्ग, पहला पुश्ता सोनिया विहार, गीता कालोनी, मयूर विहार, नेताजी सुभाष इंस्टीटच्यूट द्वारका के घाट पर आयोजित छठ पूजा में आज पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यबस्था में लगभग १0 लाख से अधिक श्रद्घालुओं नॆ भाग लिया।

यमुना के तीर पर उमड़े श्रद्घालु डूबते सूरज को अर्घ्य देकर घर लौटे

छठ पूजा के महापर्व के अवसर पर लाखों श्रद्घालु यमुना के घाट पर उमड़े और डूबते सूर्य भगवान को अर्घ्य समपर्ण कर मनोकामना की मन्नत मांग कर घर को प्रस्थान किए। छठ के महापर्व पर श्रद्घालु नए वस्त्र पहन कर आए और जमकर हर्षोल्लास में पटाखे फोड़े और एक दूसरे के साथ गले मिले।

छठ के महापर्व के अवसर पर सभी घाटों पर जमकर रौनक रही। चारो तरफ भॊजपुरी भाषा में भगवान सूर्य की आराधना और भक्ति संगीत के बीच बच्चे और बड़े किलकारिया और शोर मचाते हुए पटाखे उड़ाने में व्यस्त थॆ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: