bhaskar Web English
HomeBusinessDalal Street Dalal Street

87 अंक गिरा सेंसेक्स, मिडकैप व स्मालकैप में निकली खरीदी

मुंबई. भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों का रुख अब मझौले (मिडकैप) और छोटे (स्मालकैप) शेयरों की तरफ मुड़ गया है। इसलिए ज्यादा संख्या में शेयरों में कारोबार होने के बाद भी सेंसेक्स में उतनी बढ़त दिखाई नहीं दे रही है। शुक्रवार को यही हुआ। अतंरराष्ट्रीय बाजार से कमजोरी के संकेत मिलने से सेंसेक्स 86.53 गिरकर कर 19,698.36 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ मिडकैप और स्मालकैप इंडेक्स क्रमश: 1.17 फीसदी और 1.50 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुए।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गिरावट का रुख बना है। पिछले सात दिनों में छठी बार बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। हेंगसेंग में 1,137 अंक, कोस्पी में 22 अंक और ताइवान में 141 अंक की गिरावट दर्ज हुई।

सूचकांक - फीसदी गिरावट
डो जोंस ‍‍‍- 0.91
नास्डैक -‍0.98
एसएंडपी-500 - 1.32
निक्केई-225 - 1.57

क्या हुआ:
सत्र शुरुआत में सेंसेक्स गुरुवार के 19,784.89 के मुकाबले शुक्रवार को 182 नीचे खुला। ऊपरी स्तरों पर बिकवाली और निचले स्तरों पर खरीदी निकलते रहने से यह ऊंचे में 19,838.03 और नीचे में 19,472.51 तक आया। सत्र की समाप्ति पर अंतर कम करता हुआ 86.53 अंक की गिरावट के साथ 19,698.36 पर बंद हुआ।

सत्र के दौरान लार्जकैप समेत मेटल, कैपिटल गुड्स, आईटी, ऑटो, पॉवर और बैंकेक्स शेयरों में बिकवाली का दबाव देखा गया जबकि एफएमसीजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और आयल एंड गैस शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।

नई दिल्ली स्थित यूनिकॉन फाइनेंशियल के डायरेक्टर गजेंद्र नागपाल को इस साल के अंत तक सेंसेक्स के 20,000 से ऊपर रहने की उम्मीद है। गत 18 सितंबर के बाद सेंसेक्स 25.7 फीसदी मजबूत हो चुका है।

जानकारों का मशविरा:
* आईडीबीआई कैपिटल की शाहिना मुकादम ने एक टीवी चैनल पर एस्सार आयल होल्ड करने की सलाह दी। कंपनी ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में 4 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया है।
* मॉडर्न शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के अनिल मंघनानी ने एक टीवी चैनल से कहा कि बलरामपुर चीनी मिल्स को ८क् रुपए पर सपोर्ट मिल रहा है। इस स्तर को तोड़ने पर यह 69-68 रुपए की तरफ जाएगा।
* टेक्नीकल एनालिस्ट प्रकाश गाबा ने निवेशकों को सलाह दी है कि भारती एयरटेल 1,000 रुपए का निशान छू सकता है। बुनियादी तौर पर 830 रुपए कम भाव है, शेयर यहां से उठना शुरू (बॉटम आउट) कर रहा है। शॉर्ट टर्म में शेयर ऊपर की ओर 990 या 1,000 रुपए तक जा सकता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: