मुंबई.
प्रसिद्ध ज्योतिषि बेजान दारूवाला ने भारतीय क्रिकेट टीम के मास्टर बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर को नर्वस नाइंटी से बचने के लिए अपनी पत्नी की गोद में सोने का सुझाव दिया है। उन्होंने तीन और सुझाव दिए हैं जो यह समझ से परे है कि सचिन को ये सुझाव सच में करने के लिए दिए गए हैं या उनसे मजाक किया गया है।
दारूवाला के सुझाव :1. सचिन को अपनी पत्नी की गोद में ही सोना चाहिए और अपनी पत्नी से मधुर और धीेर-धीरे प्यार करने के लिए कहना चाहिए।
2. सचिन को मटन, चीज, बर्गर खुद बनाकर खाना चाहिए।
3. सचिन को काफी देर तक जमकर नहाना चाहिए।
4. अपनी फेरारी में लांग ड्राइव पर जाना चाहिए।.
यह उपाय उन्हें अपनी नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मददगार साबित होंगे। दारूवाला के अनुसार मंगल की शांति के लिए सचिन को मंगलवार के दिन ऊं गं गणपतये नम: का जाप करना चाहिए और तांबे का कड़ा पहनना चाहिए।
सचिन की ज्योतिषीय गणना
सचिन वृषभ राशि के हैं और 3,6 व 9 अंक उनकी राशि के लिए सबसे उपयुक्त हैं। लेकिन चीनी ज्योतिष के अनुसार तेंडुलकर का जन्म चिन्ह भैंस है। यह भैंस और बैल की जोड़ी सचिन को दोहरी ताकत देती हैं। हालांकि इन दोनों ही प्राणियों की सोच सीमित होती है, जो सचिन पर भी लागू होती है।
क्या है नर्वस नाइंटी का कारण :
सचिन का ग्रह मंगल है। जो कि शक्ति का प्रतीक है और इसका मूलांक 9 है। इसी कारण सचिन के लिए 90 से 100 रन के बीच की दूरी तय करने में परेशानी होती है।
हमेशा ‘सचिन तेंडुलकर’ के नाम से ही जाना जाएदारूवाला के अनुसार ‘सचिन’ नाम का मूलांक 18 है। जो टैरो कार्ड की गणना के अनुसार अशुभ है। इस कारण उन्हें हमेशा सचिन तेंडुलकर के नाम से ही पहचाना जाना चाहिए।