HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों की हत्या की

कोंटा. प्रदेश की सीमा से सटे आंध्रप्रदेश के चिंतूर क्षेत्र में नक्सलियों ने गुरुवार रात सीपीएम कार्यकर्ता समेत तीन ग्रामीणों की हत्या कर दी। इनमें से दो कोंटा ब्लाक से कुछ समय पहले पलायन कर आंध्रप्रदेश चले गए थे।

ग्राम नरसिंह पेंटा में रात करीब 11.30 बजे 20-25 हथियारबंद नक्सली पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों की सभा ली। उन्होंने कुछ आदिवासियों पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया। इसके बाद तीन ग्रामीणों को वे अपने साथ जंगल में ले गए। उनको सुबह छोड़ देने का वादा नक्सलियों ने किया था, लेकिन सुबह उनकी लाशें जंगल में मिलीं।

मारे गए ग्रामीणों में नरसिंह पेंटा निवासी सीपीएम कार्यकर्ता मड़कम गंगराजू (30), गोलापल्ली निवासी पेंटैया (30) और किस्टारम पंचायत के चिकनपल्ली का सुन्नम तमैया (55) शामिल है। नक्सली गतिविधियों व सलवा जुडूम से हलाकान होकर पिछले कुछ समय से ये दोनों नरसिंह पेंटा में रह रहे थे। सुन्नम के पांचों बेटे कोंटा क्षेत्र में हैं और सलवा जुडूम से जुड़े हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: