HomeNewsMetrosIndore Indore

निगम देगा 44 हजार करदाताओं को नोटिस

इंदौर. संपत्तिकर के बीस बड़े बकायादारों के नाम सार्वजनिक कर कुर्की की जाएगी। जलकर के ३0 हजार और संपत्तिकर के करीब 14 हजार बकायादारों को नोटिस थमाए जाएंगे। ये निर्णय शुक्रवार दोपहर महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा की मौजूदगी में हुई समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक में बिल कलेक्टर्स से दूसरा काम लेने और ट्यूबवेल विभाग से कार्यमुक्त पचास से ज्यादा कर्मचारियों की अन्य विभागों में नियुक्ति का निर्णय भी लिया गया।

बैठक में डॉ. शर्मा ने कहा चालू वित्त वर्ष में हर हाल में सौ करोड़ की वसूली का लक्ष्य पाना है। आठ महीने में ४४ करोड़ की ही वसूली हुई है। बकाया चार महीनों में ५६ करोड़ का लक्ष्य पाने के लिए रात-दिन पसीना बहाना होगा।

प्रभारी निगमायुक्त विवेकसिंह ने कहा केबल ऑपरेटरों से भी सख्ती से वसूली हो। बचे हुए दुकानदारों एक महीने में लाइसेंस बनवाएं अन्यथा ५ गुना पेनल्टी लगेगी। महापौर ने कहा जिम्मेदार अधिकारी पार्किग स्थलों का समय-समय पर जायजा लेकर पता करें कहीं निर्धारित शुल्क से ज्यादा वसूली तो नहीं हो रही है। अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माण के विरुद्ध सख्ती रखें।

उन्होंने निगमकर्मियों के लिए कम्प्यूटर के इस्तेमाल और विकसित उद्यानों की मॉनिटरिंग पर भी जोर दिया। निर्माणाधीन विकास कार्य समय सीमा में पूरे हाने का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।

फोन रखें चालू
ड्यूटी टाइम में फोन बंद रखने या नहीं उठाने वाले अधिकारियों को फटकार लगाते हुए महापौर ने कहा सरकारी फोन समस्याओं की सुनवाई-निराकरण के लिए है, बंद रखने के लिए नहीं। अधिकारियों के इस रवैये से निगम की छवि खराब हो रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: