HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

मार्बल क्वेरी लाइसेंस देने में गड़बड़ी

जयपुर. खान एवं भू-विज्ञान निदेशालय की ओर से मकराना में नियम विरुद्ध मार्बल क्वेरी लाइसेंस (छोटे खनन भूखंड के लिए) जारी करने का मामला सामने आया है। गड़बड़ी की शिकायत के बाद निदेशालय ने लाइसेंस पर फिलहाल रोक लगा दी है।

आरोप है कि मकराना में विष्णु प्रकाश शर्मा को क्वेरी लाइसेंस देने में कई अनियमिताएं बरती र्गई। उन्हें जिस स्थान का खनन लाइसेंस दिया, उसका चिह्न्ीकरण ही नहीं हुआ था। यह जगह खनन के लिए निर्धारित क्षेत्रफल से छोटी थी। इस सबके बावजूद राज्य सरकार की ओर से गठित कमेटी से इजाजत लिए बिना ही लाइसेंस जारी कर दिया गया।

क्वेरी लाइसेंस में गड़बड़ी की शिकायत के बाद निदेशालय ने लाइसेंस पर फिलहाल रोक लगाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कुछ वर्ष पहले इसी प्रकार दो क्वेरी लाइसेंस जारी किए गए थे। इन मामलों में दो अधिकारियों के खिलाफ कार्मिक विभाग की जांच चल रही है। राज्य में मकराना, चित्तौड़गढ़, बिजौलिया, निम्बाहेड़ा आदि स्थानों पर खनन के लिए क्वेरी लाइसेंस दिए जाते हैं।

* क्वेरी लाइसेंस में गड़बड़ी की शिकायत के बाद लाइसेंस पर रोक लगा दी गई है। इस मामले में रिपोर्ट मांगी गई है।
—सी.पी.व्यास, निदेशक, खान एवं भूविज्ञान विभाग





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: