HomeNewsMetrosIndore Indore

पारा चार डिग्री लुढ़का

इंदौर.fog देर से ही सही ठंड ने गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात दबे पांव शहर में दस्तक दी। पारा चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का और सुबह लोग जागे तो दिन सिहरन के साथ शुरू हुआ। नवंबर में इंदौर में औसत न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस हो जाता है लेकिन इस बार कई दिन पारा 14 डिग्री पर अटका रहा।

15 नवंबर को कुछ गिरा और अगले ही दिन चढ़ गया। गुरुवार को फिर उत्तर से बही ठंडी हवा ने जोर मारा और पारा 12.3 डिग्री तक पहुंचा। शुक्रवार को भी गिरावट जारी रही। तापमान दो डिग्री गिरा और सामान्य से एक डिग्री कम 10.5 डिग्री पर पहुंचा। दिन का तापमान 30 डिग्री ही बना हुआ है।

मंडला में सात डिग्री
ठंड का असर पूरे प्रदेश पर है। मंडला में न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंचा जबकि ग्वालियर, चंबल में सामान्य से अधिक है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: