bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

बिजली गुल होते ही मोबाइल खामोश

इंदौर. ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली नहीं मिलने से भारत संचार निगम लि. के मोबाइल उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। उन्हें एक दिन में आठ से दस घंटे ही मोबाइल सुविधा मिल पा रही है। कई ग्रामीणों ने लैंडलाइन कनेक्शन इसलिए कटवाया था कि उसके तार बार-बार टूट जाते थे पर अब मोबाइल में सिगनल नहीं मिलने से परेशानी बढ़ गई है।

डबलचौकी निवासी स्वप्निल काला का कहना है शाम 7 बजे के बाद मोबाइल बंद होते हैं तो दूसरे दिन दोपहर 12 बजे बाद ही चालू हो पाते हैं। ग्राम सिवनी के मदनलाल शर्मा ने बताया कई बार शिकायतें कीं किंतु बीएसएनएल अफसर ध्यान ही नहीं देते। अकरमपुर के मोतीसिंह मीणा के मुताबिक उन्होंने लैंडलाइन कनेक्शन कटवाकर मोबाइल लिया तो परेशानी कम होने की बजाय और बढ़ गई।

दूरसंचार विभाग इंदौर के महा प्रबंधक सी.एस. भानोत का कहना है ग्रामीण क्षेत्रों में 16 से 18 घंटे बिजली नहीं मिल पा रही है। इस अवधि में बैटरी व जनरेटर का उपयोग करते हैं पर लंबे समय तक इससे व्यवस्था बनाए नहीं रखी जा सकती। अब कुछ योजना बनाकर व्यवस्था करेंगे ताकि ग्रामीण इलाकों में अच्छी सेवा दी जा सके।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: