HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

पांच बसों के नीचे से निकला नन्हा भव्य

उदयपुर. दर्शकों की सांसें शुक्रवार को कुछ पल के लिए उस वक्त थम सी गईं, जब साढ़े पांच साल का बालक भव्य पंड्या पांच बसों के नीचे से स्केटिंग करता हुआ bhavya pandeyनिकला।

भव्य के कोच मयंक सोनी ने दावा किया कि राज्य में इस तरह का यह पहला प्रदर्शन है। प्रदर्शन के बाद भव्य ने बताया कि उसने सिर्फ तीन महीने की प्रैक्टिस से यह सफलता हासिल की है। इस दौरान उसे कई बार चोटें भी आई, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी।

मात्र 9 इंच थी जगह
भव्य ने जैसे ही बसों व जमीन के बीच की 9 इंच की जगह से अपने शरीर को निकाला, मौजूद लोगों ने करतल ध्वनि से उसके करतब को सराहा। दर्शकों के नारों के बीच भव्य ने दो बार बसों के नीचे से निकलकर दिखाया। वह सेंट एंथोनी स्कूल का एचकेजी का स्टूडेंट है।

भव्य शुक्रवार को लिंबो स्केटिंग के तहत एडवेंचर स्पोर्ट्स का प्रदर्शन कर रहा था। इससे पहले भी उदयपुर की ही आयुषी जैन (11½), कृष्णा कंवर गहलोत (11½) इंच तथा उत्तम सिंह मारुति अल्टो कार के नीचे (6ङ) इंच से निकल कर प्रदर्शन कर चुके हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: