बीकानेर.
राजस्थान सशस्त्र बल (आरएसी) में शीघ्र ही प्लाटून कमांडर्स की भर्ती की जाएगी।
जिला पुलिस और आरएसी के वार्षिक निरीक्षण से पूर्व निरीक्षण करने बीकानेर आए एडीजी (आरएसी) एस.एन.जैन ने जवानों की संपर्क सभा के दौरान यह जानकारी दी। आरएसी की तृतीय बटालियन के परेड ग्राउंड के जवानों की संपर्क सभा में एडीजी जैन ने कहा कि प्लाटून कमांडर्स के १५क् पद रिक्त पड़े हैं जिन्हें नई भर्ती और पदोन्नति से भरा जाएगा। इसके अलावा सिपाही से मुख्य आरक्षी को भी पदोन्नति दी जाएगी।
संपर्क सभा में आरएसी की १क् वीं बटालियन के जवान भी मौजूद थे। जवानों को संबोधित करते हुए एडीजी जैन ने कहा कि अनुशासन में रहकर ड्यूटी की जाए। आरएसी के जवानों को कानून-व्यवस्था, साम्प्रदायिक तनाव, चुनाव आदि के दौरान ड्यूटी पर लगाया जाता है। इन मौकों पर बेहतर काम करने के लिए जवानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरएसी का जवान स्वस्थ और मजबूत दिखना चाहिए।
एडीजी जैन ने जवानों की संपर्क सभा के बाद तृतीय बटालियन के प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया और दोनों बटालियनों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बैठक में दसवीं बटालियन के कमांडेंट आनन्दवद्र्घन शुक्ल, तृतीय बटालियन के कमांडेंट जोगेन्द्रसिंह सहित जीवराजसिंह, रमेश कुमार शर्मा, समुद्रसिंह, जीवनलाल, ओंकारसिंह, हरिराम उपस्थित थे।
एडीजी ने दसवीं बटालियन परिसर और तृतीय बटालियन में बूंद-बूंद सिंचाई परियोजना से लगाए गए पेड़, पौधों, एमटी शाखा व मैस का भी निरीक्षण किया। एडीजी जैन शुक्रवार को जयपुर के लिए रवाना हो गए।