नई दिल्ली/शिमला
विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के 37 प्रत्याशियों पर लगभग सहमति बन गई है। दिल्ली में इन उम्मीदवारों पर हाईकमान जल्द ही मुहर लगा सकता है। हाईकमान विधानसभा सीटों के लिए टिकट के दावेदारों की परफॉरमेंस का आंकलन कर रहा है। बाकी बची 28 सीटों के लिए दावेदारों के जीतने की क्षमता का आलाकमान के स्तर पर आकलन किया जाएगा।
कल होगी आवेदनों की छंटनी प्रदेश से आए आवेदनों की 18 नवंबर को होने वाली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में छटनी होगी। इसके बाद अगले सप्ताह होने वाली सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक में सभी उम्मीदवारों के चयन का अंतिम फैसला लिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों पर आम सहमति की संभावना हैं उनमें अधिकांश मंत्री और विधायक शामिल हैं। हाईकमान 28 सीटों के उम्मीदवारों के बारे में गुणाभाग लगा रहा है।
पार्टी के भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार इनमें से मुख्य विवाद पांच एसोसिएट सदस्यों को कांग्रेस का टिकट देने को लेकर है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह एसोसिएट सदस्यों को टिकिट देने के पक्ष में हैं तो संगठन के पदाधिकारी इसका विरोध कर अपने वफादार कार्यकर्ताओं को टिकट देने की पैरवी कर रहे हैं। कांग्रेस के अंदर ही इस विरोध के चलते इन सीटों पर निर्णय नहीं हो पा रहा है।
समर्थकों को टिकट दिलाने की होड़ इसके अलावा 23 सीटों पर सशक्त दावेदारी और पार्टी के दो गुटों के अपने अपन समर्थकों टिकट दिलाने की होड़ के चलते कांग्रेस हाईकमान को निर्णय लेने में परेशानी होगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक हाईकमान फिलहाल चुनाव जीतने में सक्षम उम्मीदवारों की बारीकी से समीक्षा कर रहा है। ऐसा भी माना जा रहा है कि टिकट मजबूत दावेदारों को ही मिलेगा। ऐसी उम्मीद है कि कांग्रेस हाईकमान सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक शीघ्र कर उम्मीदवारों की पहली सूची अधिकारिक रूप से 21 नवंबर को जारी कर दे। सभी उम्मीदवारों की घोषणा 25 नवंबर तक हो जाएगी।
सीट और प्रत्याशी
1. हमीरपुर अनीता वर्मा
2. नादौन सुखविंद्रसिंह सुक्खू
3. संतोषगढ़ मुकेश अग्निहोत्री
4. गगरेट कुलदीप कुमार
5. चिंतपूर्णी राकेश कालिया
6. कुमारसेन-सुन्नी विद्या स्टोक्स
7. रोहडू वीरभद्र सिंह
8. जुब्बल-कोटखाईं रोहित ठाकुर
9. नाचन टेकचंद
10. द्रंग कौल सिंह ठाकुर
11. बल्ह प्रकाश चौधरी
12. गोपालपुर रंगीला राम राव
13. धर्मशाला चंद्रेश कुमारी
14. नगरोटा बगवां जीएस बाली
15. कांगड़ा सुरेंद्र काकू
16. पालमपुर बृज बिहारी बुटेल
17. सुलह जगजीवन पाल
18. बैजनाथ सुधीर शर्मा
19. थुरल जगदीश सपहिया
20. शाहपुर केवल सिंह पठानिया
21. नूरपुर अजय महाजन
22. गुलेर नीरज भारती
23. ज्वाली सुजान सिंह पठानिया
24. गंगथ बोधराज
25. ज्वालामुखी संजय रत्न
26. प्रागपुर योगराज
27. कोटकहलूर रामलाल ठाकुर
28. पचछाद गंगू राम मुसाफिर
29. रेणुका डॉ. प्रेम सिंह
30. शिलाई हर्षवर्धन सिंह
31. राजनगर सुरेंद्र भारद्वाज 32. बनीखेत आशा कुमारी
33. आनी ईश्वर दास
34. अर्की धर्मपाल ठाकुर
35. दून लज्जाराम चौधरी
36. कसौली रघुराज
37. जस्वां मनु शर्मा