HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

सलमा अंसारी ने पूजा सरोवर

अजमेर. उपराष्ट्रपति की बेगम सलमा अंसारी ने शुक्रवार को पुष्कर सरोवर की पूजा-अर्चना की और ब्रह्मा मंदिर के दर्शन किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, वह salma ansari vice president wifeजल्द ही अपने पति के साथ पूजा के लिए आएंगी।

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की धर्मपत्नी सलमा शुक्रवार सुबह करीब सवा दस बजे कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच पुष्कर पहुंची। उन्होंने गऊघाट पर वैदिक मंत्रोच्चर के साथ पूजा-अर्चना की और सरोवर में दुग्धाभिषेक किया। अंसारी को पुरोहित नरेश रायता ने पूजा कराई।

पुष्कर सरोवर की पूजा-अर्चना के बाद सलमा अंसारी ब्रह्मा मंदिर पहुंची। उन्होंने जगत पिता ब्रह्माजी की आरती उतारी तथा मंदिर महंत स्वामी लहरपुरी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। अल्प समय की धार्मिक पुष्कर यात्रा के बाद वे सीधे जयपुर के लिए प्रस्थान कर गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: