HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

हजारों मछलियों की मौत बना गंदा पानी

जोधपुर. शहर की खरबूजा बावड़ी में दम घुटने से हजारों मछलियों की मौत हो गई। बीते दो दिनों से बदबू से त्रस्त क्षेत्रवासी शुक्रवार सुबह जलाशय की सतह मृत मछलियों से अटी देखकर माजरा समझ पाए। शहर के किसी जलाशय में इतनी बड़ी तादाद में मछलियों के एकसाथ दम तोड़ने का यह संभवत: पहला मामला है। इसके बावजूद नगर निगम के अफसर देर रात तक मामले से बेखबर थे। क्षेत्रवासियों ने बताया कि बावड़ी में बुधवार से मछलियों के मरने का सिलसिला शुरू हो गया था। शुक्रवार को समूची बावड़ी मृत मछलियों से अटी देखकर वे हैरत में पड़ गए। उनका आरोप है कि उन्होंने नगर निगम के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दे दी थी, लेकिन निगम ने इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की।

सब बेपरवाह
सूर्यनगरी के जलाशय पदमसागर, गुलाब सागर, फतेहसागर, खरबूजा बावड़ी सहित अन्य में मछलियों की मौत होती रही है, लेकिन बड़ी संख्या में मछलियों के मरने का यह पहला मामला है। तीन दिन पहले ही गुलाबसागर झालरा में सैकड़ों मछलियों ने दम तोड़ा था। फिर भी प्रशासन कोई कदम नहीं उठा पाया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: