bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

पंडितों ने कहा, शतकवीर भव: सचिन

जोधपुर. ग्वालियर में एक बार फिर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए। इस साल यह छठी बार था जब सचिन शतक से चूके। नाइंटीज में सचिन की लड़खड़ाहट देश भर के क्रिकेट प्रेमियों के साथ जोधपुर में सचिन के फैंस को भी निराश कर रही है। ऐसे में ज्योतिषनगरी के पंडितों ने सचिन की कुंडली खंगाली और पाया कि शनि की साढ़े साती के साथ-साथ उन पर काल सर्प दोष का साया भी मंडरा रहा है। लगे हाथ पंडितों ने इस दोष को शांत करने के लिए यज्ञ की इस दोष को शांत किया।

क्रिकेट देखने के शौकीन 11 युवा पंडितों ने जोधपुर के पदमसर के किनारे शुक्रवार को ‘काल सर्प दोष शांति यज्ञ’ किया। इन पंडितों ने बाकायदा सचिन को यजमान बनाया और उनके नाम से आहुतियां भी दिलवाई। सचिन के पोस्टर के साथ इन 11 पंडितों ने बैट की पूजा भी की और सचिन शतक बनाकर ही पवैलियन लौटे, इसके संकल्प भी छोड़े। 11 पंडितों की इस टीम की अगुवाई पं. अनिल बोहरा ने की।

अनिल के अनुसार जिस तरीके से सचिन बार-बार नर्वस नाइंटीज के शिकार हो रहे हैं, उससे लगता है कि इन पर काल सर्प दोष का साया है। इसके अलावा उनकी जन्म कुंडली, लग्न कुंडली और सूक्ष्म कुंडली में काल सर्प दोष परिलक्षित होता है।

क्या है काल सर्प दोष
पंडित अनिल बोहरा के अनुसार जिस जातक को काल सर्प दोष होता है उसके बनते हुए काम बिगड़ने लगते हैं। इसके अलावा उसे सपने में सांप या बिच्छू और शिव के दर्शन होते हैं। उसे पानी में कोई परछाई भी दिखाई देती है। सचिन के साथ भी यही हो रहा है। इसी दोष का निवारण करने के लिए यह विशेष पूजा आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि सचिन को यहां बुलाना संभव नहीं था, इसीलिए उनके पोस्टर को लिया गया।

कैसे हुई पूजा
लगभग तीन घंटे चली यह विशेष पूजा गणोश पूजन शुरू हुई और बाद में वरूण पूजन, मातिृका पूजन, नाग पूजन, ब्रrापूजन, नवग्रह पूजन किया गया। पूजन के बाद शिव रुद्राभिषेक भी हुआ। शतक के लिए विशेष संकल्प काल सर्प दोष यज्ञ के दौरान छोड़े गए। पूजा की समाप्ति पर पदमसर में नवकुल नागों का विसर्जन किया गया ताकि दोष दूर हो सकें। पूजा के दौरान सचिन के सैकड़ों प्रशंसक भी यहां आहुतियां देने पहुंचे।

इन पंडितों ने दी आहुतियां
हिमांशु श्रीमाली, वीरेंद्र राज जोशी, हेमंत त्रिवेदी, रक्षित बोहरा, देवेंद्र ओझा, प्रमथेश श्रीमाली, विधुशेखर श्रीमाली, विनय दवे, महेंद्र बोहरा शामिल हुए। इसके अलावा विवेक श्रीमाली, संजय शर्मा, मनीष ओझा भी उपस्थित थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: