HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

जसवंत की जांच करने पहुंची टीम

जोधपुर. राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता व पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह की ओर से आयोजित ‘रियाण’ में राज्य सरकार के मंत्रियों व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को JASWANT SINGHअफीम की मनुहार मामले की जांच करने सीआईडी सीबी की टीम शुक्रवार को जसोल पहुंची। एसपी प्रफुल्ल कुमार के नेतृत्व में आई इस टीम ने जांच शुरू कर दी है। यह टीम समारोह में शामिल लोगों को चिह्न्ति कर उनके बयान लेगी। आरोप है कि रियाण कार्यक्रम में 31 अक्टूबर को जसवंतसिंह की ढाणी पर आगंतुकों को अफीम की मनुहार की गई थी। टीम ने रियाण के मौके पर वहां तैनात कांस्टेबल राकेश कुमार के साथ कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया।

प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि रियाण में शामिल लोगों से पूछताछ की जाएगी। गवाहों से पूछताछ के बाद जसवंत सिंह सहित तमाम आरोपियों के बयान होंगे। ओमप्रकाश विश्नोई की याचिका सुनवाई के बाद एनडीपीएस कोर्ट के न्यायाधीश कुमावत ने जसवंत सिंह और राज्य के शिक्षा मंत्री घनश्याम तिवाड़ी, उद्योग मंत्री नरपतसिंह राजवी, सामाजिक न्याय व आयोजना मंत्री मदन दिलावर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मेघवाल, सांसद रघुवीर कौशल, विधानसभा में सरकारी सचेतक महावीर प्रसाद जैन, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ललित किशोर चतुर्वेदी, विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित व जोगेश्वर गर्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए थे।

याचिकाकर्ता के बयान आज
रियाण में अफीम मनुहार के खिलाफ एनडीपीएस मामलात कोर्ट में याचिका दायर करने वाले महामंदिर (जोधपुर) निवासी ओमप्रकाश विश्नोई के बयान शनिवार को दर्ज किए जाएंगे। उनके बयान के आधार पर गवाहों से पूछताछ होगी। विश्नोई ने 2 नवंबर को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8,17,18, 27 व 28 के तहत इस्तगासा दायर किया था।

रियाण परंपरा होगी जांच का आधार
सीआईडी सीबी की टीम जसोल में आयोजित रियाण परंपरा की तह में जाने का प्रयास करेगी। रियाण की परपंरा में अफीम मनुहार का पाया जाता है तो इसे भी जांच का आधार बनाया जाएगा। यह जांच सामाजिक मान्यता के मद्देनजर हो रही है। इसके लिए जांच दल बुजुर्गो से भी बात करेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: