News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati झुंझुनूं. लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता व पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी शनिवार को झुंझुनूं के मलसीसर कस्बे में आएंगे। राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप
में सहकारिता मंत्री प्रभुलाल सैनी आडवाणी के साथ रहेंगे। इनके अलावा इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. महेश शर्मा व पीडब्लूडी मंत्री राजेंद्र राठौड़, जलदाय मंत्री सांवरमल जाट व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डा. दिगंबरसिंह भी आएंगे। वे मलसीसर के श्रीमती हैलिना कौशिक महिला महाविद्यालय के छठें विशेष दीक्षांत समारोह में भाग लेने आ रहे हैं।
कलेक्टर दिनेशकुमार ने बताया कि आडवाणी का हैलीकाप्टर शनिवार दोपहर सवा बारह बजे महाविद्यालय परिसर में बने हैलीपेड पर उतरेगा। दीक्षांत समारोह में सन 2002 से 2007 तक स्नातक व स्नातकोत्तर शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं को उपाधि वितरण और बीएड कालेज के खेल मैदान का उद्घाटन किया जाना है। आडवाणी दोपहर पौने तीन बजे वापस दिल्ली के लिए उड़ान भर जाएंगे।