News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर. भारत संचार निगम लिमिटेड ने पीसीओ से बात करने वालों के लिए कॉल दरों में कमी की है। उधर सामान्य प्रीपेड व पोस्टपेड मोबाइल धारकों के लिए रात्रि 11 से सुबह सात बजे तक बात करने पर कॉल रेट कम की है।
महाप्रबंधक एसी मिश्रा ने बताया कि पीसीओ (लोकल वीपीटी बिना 95 सुविधा) से कॉल दरों में कमी की है। अब पीसीओ से लोकल एवं 50 किलोमीटर दूरी तक (म.प्र. सर्किल के भीतर) के कॉल पर 90 सेकण्ड की पल्स से चार्ज किया जाएगा। म.प्र. सर्किल के भीतर सभी कॉलों के लिए 60 सेंकण्ड की पल्स होगी। प्रति पल्स चार्ज एक रुपए लिया जाएगा।