HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

भूमिगत नाली योजना को तकनीकी मंजूरी

बिलासपुर. 210 करोड़ की भूमिगत नाली योजना को दिल्ली में शहरी विकास मंत्रालय ने तकनीकी स्वीक़ृति तो दे दी है, लेकिन वित्तीय स्वीकृति के लिए अभी दिल्ली दौड़ जारी रहेगी। अरबन डेवलपमेंट नई दिल्ली कार्यालय में तीन दिन तक चली भूमिगत नाली योजना को तकनीकी विशेषज्ञों ने अपनी मंजूरी दे दी।

इसके बाद मंत्री व अफसर गुरुवार की फ्लाइट से ही वापस आ गए, लेकिन दिल्ली दौड़ अभी नहीं थमी है। अब इस योजना को वित्त विभाग की स्वीकृति की दरकार है। विशेषज्ञों की टीम ने योजना की फाइल समेत रिपोर्ट वित्त विभाग को भेज दी है।

वित्त विभाग से सहमति मिलने का इंतजार है। निगम आयुक्त एमए हनीफी ने बताया कि वित्त विभाग से बुलावा आने पर अब दिल्ली में बैठक होगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: