HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

किसानों व दस्तकारों को 7876 करोड़ के ऋण देंगे

जींद प्रदेश में सहकारी बैंकों द्वारा चालू वित्त वर्ष में किसानों और दस्तकारों को 7876 करोड़ रुपए के ऋण दिए जाएंगे। यह घोषणा मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को यहां राजकीय कॉलेज मैदान में आयोजित 42वें राज्यस्तरीय सहकारिता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए की। 14 से 20 नवंबर तक सहकारिता आंदोलन का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार इतनी बिजली अवश्य पैदा करेगी जिससे हर घर को 20 से 22 घंटे बिजली मिल सके। इससे पहले उन्होंने सहकारिता विभाग की विभिन्न संस्थाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ कृषि एवं सहकारिता मंत्री हरमोहिंदर सिंह चट्ठा ने किया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: