bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

प्रचारकों की पिटाई कने वालों ने दी गिरफ्तारी

भिवानी.

ईसाई मिशनरीज के प्रचारकों की पिटाई करने के पांच आरोपियों ने शुक्रवार को सिविल लाइन थाने में गिरफ्तारी दी। इन सभी को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। इससे पूर्व मामला खारिज कराने की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने शहर में जुलूस निकाला और दो जगह रास्ता जाम किया। इसके बाद जुलूस हांसी गेट होता हुआ सिविल लाइन पुलिस थाना पहुंचा।

प्रचारकों के साथ मारपीट करने के आठों आरोपी जुलूस में शामिल थे। हिंदूवादी संगठनों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आठ में से सात आरोपियों का पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करवाया। इनमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य रामौतार शर्मा, शिवकुमार, राजकुमार, मुकेश गौड़, दिनेश, नरेश व राजकुमार शामिल थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: