HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

पत्रकारों को हर साल 37 लाख के पुरस्कार

चंडीगढ़.

हरियाणा सरकार पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पत्रकारों को हर साल 37 लाख रु. के 11 राज्य स्तरीय व 140 जिला स्तरीय पुरस्कार देगी।

हरियाणा के सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को प्रेस दिवस पर चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित एक समारोह में घोषणा की कि ये पुरस्कार पहले से दिए जा रहे दो राज्य स्तरीय पुरस्कारों के अतिरिक्त होंगे। कार्यक्रम चंडीगढ़ प्रेस क्लब व हरियाणा सरकार द्वारा किया गया। हुड्डा ने एक लाख का पुरस्कार दैनिक भास्कर के विशेष संवाददाता हेमंत अत्री को दिया। अत्री ने यह रकम एक सामाजिक संगठन सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद, दिल्ली को देने की घोषणा की।

पुरस्कारों की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार सद्भावना, विकास, खोजी रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक रिपर्ो्िटग, ग्रामीण विकास तथा सामाजिक मुद्दे आदि पर दिए जाएंगे। राज्य स्तरीय पुरस्कार में 51,000 रुपए, एक शॉल, एक प्रशस्ति पत्र एवं एक स्मृति चिन्ह दिया जाएगा। इसी तरह प्रत्येक जिले में पत्रकारों को 21-21 हजार रुपए के सात जिला स्तरीय पुरस्कार दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपसी समझ एवं सांप्रदायिक सद्भावना को प्रोत्साहित करने के क्षेत्र में श्रेष्ठ कवरेज करने के लिए सद्भावना पुरस्कार तथा लोगों में सामाजिक बुराइयों के विरूद्घ जागरूकता उत्पन्न करने वालों को सामाजिक मुद्दों के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। इसी प्रकार विकासात्मक कार्र्यो को उजागर करने के लिए विकास पुरस्कार तथा ग्रामीण मुद्दों को उजागर करने वाले पत्रकारों को ग्रामीण विकास के लिए पुरस्कार दिए जाएंगे।

खोजी रिपोर्टिंग पुरस्कार महत्वपूर्ण मुद्दे की गहराई से रिपोर्टिंग करने के लिए दिया जाएगा। किसी घटना या मुद्दे का श्रेष्ठ विश्लेषण करने के लिए विश्लेषण रिपोर्टिंग का पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ प्रकाशित फोटो के लिए भी पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार वर्ष 2008 से शुरू होंगे और 16 नवंबर को दिए जाएंगे।

हुड्डा ने प्रेस द्वारा देश के स्वतंत्रता संग्राम में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि हमारे महान नेताओं ने भी समाचार पत्र निकाले। पड़ोसी देश पाकिस्तान के हालात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश में प्रेस ने लोकतंत्र को मजबूत किया है और विभिन्न विविधताओं के बावजूद देश में एकता और अखंडता बनाए रखी है।

एतिहासिक कदम हरियाणा पत्रकार संघ के अध्यक्ष केबी पंडित ने घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कहा कि इस से हरियाणा देश का पहला प्रदेश बन गया है जहां ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों को भी ऐसे पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह घोषणा एतिहासिक घोषणा है। हरियाणा मीडिया नीति घोषित करने वाला पहला प्रदेश बन गया है।

इन्हें मिलेंगे पुरस्कारसंख्या, श्रेणी

दो पुरस्कार, इलैक्ट्रानिक मीडिया (कैमरामैन),

प्रिंट मीडिया (फोटोग्राफर),

तीन पुरस्कार (इलैक्ट्रानिक मीडिया रिपोर्ट्र्स)

छह पुरस्कार, प्रिंट मीडिया

ये हुए सम्मानित

1.हेमंत अत्री,सतपाल सैनी स्मृति श्रेष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार, एक लाख रुपए

2.गीतांजलि गायत्री, राजेंद्र हुड्डा पुरस्कार, एक लाख रुपए

वीर यज्ञदत्त मेमोरियल श्रेष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार

1. मनीष तिवारी, खोजी रिपोर्टिंग, 15,000 रुपए

2. यशवीर कादियान, खोजी रिपोर्टिंग, सांत्वना पुरस्कार

3. दिनेश गोयल, खोजी रिपोर्टिंग, सांत्वना पुरस्कार

4. विनय मलिक, श्रेष्ठ फोटोग्राफी पुरस्कार, 10000 रुपए

5. टी.एस. बेदी, श्रेष्ठ फोटोग्राफी, सांत्वना पुरस्कार

6. अजय जलंधरी, श्रेष्ठ फोटोग्राफी, सांत्वना पुरस्कार

7. जगविंदर पटियाल, श्रेष्ठ टीवी न्यूज रिपोर्ट, 7500 रुपए

8. सत्येन्द्र चौहान, श्रेष्ठ टीवी न्यूज रिपोर्ट, सांत्वना पुरस्कार

9. विक्रम दीप जौहल, श्रेष्ठ हैडिंग, 5000 रुपए





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: