HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

रेप के बाद मर्डर, फिर फेंका शव

चंडीगढ़/पंचकूला.

शुक्रवार दोपहर कलाग्राम के पीछे ग्राउंड में एक लड़की का शव मिला। लड़की का उसी की ब्रा से गला दबाया गया था, जो उसके गले में लिपटा था। मृतका के सिर में मामूली चोट के निशान मिले, जबकि मुंह और नाक से खून निकल रहा था।

शव पर कोई अन्य कपड़ा नहीं था, और मौके से भी कोई अन्य कपड़ा बरामद नहीं हुआ। मौके का मुआयना करने के बाद पुलिस का मानना है कि युवती की रेप के बाद हत्या की गई है। वारदात को कहीं और अंजाम दिया गया और बाद में शव को यहां फेंक दिया गया।

पुलिस यह भी मान रही है कि लड़की गैंग रेप का शिकार हुई है। मृतका की उम्र २५-२६ वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस को शव पड़े होने की सूचना दोपहर 12.४५ पर मिली। कुछ बच्चे ग्राउंड में खेलने जा रहे थे, जिन्होंने शव देखा। बच्चों ने स्कूटर में पेट्रोल डलवाने जा रहे अजीत को जानकारी दी। अजीत ने लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। एसएसपी सुधांशु श्रीवास्तव, डीएसपी ईस्ट पीके धवन, सीआईए इंचार्ज सतबीर सिंह, एसएचओ मनीमाजरा हरि कुमार आदि मौके पर पहुंचे। पुलिस की मोबाइल फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया। मौके पर डॉग स्क्वायड भी पहुंचा। खोजी कुत्ते शव के पास से कलाग्राम की मेन सड़क तक जाकर रुक गए।

पुलिस ने काफी देर तक शव को नहीं उठाया और शिनाख्त के लिए मौलीजागरां, बापूधाम, मौली गांव, मौली कॉम्प्लेक्स से कई लोगों को बुलाया, लेकिन देर रात तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को सेक्टर-१६ के जनरल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस का मानना है कि मृतका मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखती है। पुलिस का कहना है मृतका की पहचान के बाद ही कातिलों तक पहुंचा जा सकता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: