नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को अमेरिका के साथ हुए परमाणु समझौते पर प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का समर्थन किया है। पार्टी प्रमुख श्रीमती सोनिया गांधी ने आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अधिवेशन में साफ किया कि परमाणु समझौते पर पार्टी की रणनीति पर कोई भी बदलाव नहीं आया है।
श्रीमती गांधी ने प्रधानमंत्री की उस बात से सहमती जताई, जिसमें उन्होंने देशवासियों को आश्वस्त किया था कि अमेरिका के साथ हुए परमाणु समझौते से देश की परमाणु कार्यक्रम की रणनीति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उलट इससे खेती, उद्योग, शहरों और कस्बों को बिजली मिल सकेगी। साथ ही मित्र देशों से उसे बहुमूल्य ईधन और नई तकनीकी मिलेगी।
उन्होंने यह तो नहीं बताया कि इस पर वाम मोर्चा के साथ जारी गतिरोध दूर करने की दिशा में सरकार को क्या मदद मिली है, लेकिन उन्होंने सहयोगी पार्टियों से इस अहम मामले में संजीदगी से पेश आने का आग्रह किया है।