मुंबई: प्रतिद्वंद्वियों को मीलों पीछे छोड़ने का जज्बा ऑस्ट्रेलिया को शेष क्रिकेट वल्र्ड से अलग करता है। उसके खिलाड़ी हमेशा वह करने चाहते हैं जो अब तक किसी ने न किया हो। एडम गिलक्रिस्ट का टेस्ट मैचों में सिक्सर का शतक पूरा करना इसी चाहत का परिणाम है। क्रिकेट का इतिहास अनेक महान बल्लेबाजों से भरा पड़ा है, लेकिन सचिन तेंडुलकर, विवियन रिचर्डस और ब्रायन लारा जैसे धुरंधर खिलाड़ी भी इस विलक्षण मुकाम के इर्द गिर्द भी नहीं फटक सके। गिली ने यह मुकाम 92 टेस्टों में ही हासिल कर लिया।
डेनियल विटोरी पसंदीदा शिकार: अपनी संजीदगी भरी गेंदबाजी के कारण पूरे विश्व में सम्मान की निगाहों से देखे जाने वाले न्यूजीलैंड के कप्तान डेनियल विटोरी गिली के पसंदीदा शिकार रहे हैं। उनके खिलाफ गिली ने 17 छक्के जमाए हैं।
विश्व में सबसे अधिक छक्के मारने वाले खिलाड़ी:
| नाम | टेस्ट | छक्के |
| एडम गिलक्रिस्ट(ऑस्ट्रेलिया) | 92 | 100 |
| ब्रायन लारा(वेस्टइंडीज) | 131 | 88 |
| क्रिस कै्रंस(न्यूजीलैंड) | 62 | 87 |
| विवियन रिचर्डस(वेस्टइंडीज) | 91 | 79 |
| एंड्रयु फ्लिंटॉफ(इंग्लैंड) | 67 | 77 |