HomeNewsNational National

हां! राहुल ही थे निशाना!

लखनऊ/ नई दिल्ली: शुक्रवार को लखनऊ में पकड़े गए जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों ने यह कबूल किया था कि उनका निशाना कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ही थे। इन आतंकियों ने एक टीवी चैनल के सामने यह स्वीकार किया कि वे राहुल का अपहरण करना चाहते थे।

उप्र एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब यह पूरी तरह से साफ हो गया है कि ये आतंकवादी किसी अति अहम व्यक्ति का अपहरण करके बंधक बनाने के लिए प्रशिक्षित थे। इस बार उनका निशाना राहुल थे।

एक आतंकी ने टीवी चैनल में प्रसारित टेप में कहा कि कि उनकी राहुल का अपहरण करने की योजना थी। इसका दावा था कि वे पाकिस्तान में बैठे लोगों के इशारे पर यह करने की योजना बना रहे थे। अपनी योजना को अंजाम देने का मकसद भारतीय जेलों में बंद 42 आतंकियों को छुड़ाना था। उसने बताया कि पाक अधिकृत कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद से उन्हें इस तरह की गतिविधियों का प्रशिक्षण मिला था।

उन्होंने बताया कि उनकी योजना ग्रेनेड और गोलियां की बौछारकर अपनी अपहरण की योजना को अंजाम देने की थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: