सीरीज हारने का मुख्य कारण है टीम का कमजोर प्रदर्शन। ग्वालियर में दूसरी पारी में भारी ओस पड़ने के कारण गेंदबाजी में भी परेशानी आई, क्योंकि गेंदबाज गेंद को ग्रिप नहीं कर पा रहे थे। हमारी टीम में आक्रामकता का भी अभाव है। एक कोच के रूप में मेरा कर्तव्य यह तय करना है कि मेरे साथी खिलाड़ी अपनी योग्यता के अनुरूप खेलें।
मुझे पता है कि सीरीज हार कर पाकिस्तान पहुंचने पर काफी खराब प्रतिक्रियाओं और विरोध का सामना हमें करना पड़ सकता है। कल के मैच में हम रिजर्व खिलाड़ियों को मौका देंगे। अंत में मैच जीत कर वापस जाना हमारे लिए बेहतर रहेगा। हमें जयपुर में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। तभी हम खोया हुआ मनोबल प्राप्त कर सकेंगे।