जयपुर. आयकर विभाग की ओर से कालवाड़ रोड स्थित एक प्रोपर्टी डीलर के यहां दो दिन से चल रही छापे की कार्रवाई में शनिवार को पांच करोड़ की आय सरेंडर हुई हैं।
आयकर निदेशक(अन्वेषण) डीएस चौपड़ा ने बताया कि छापे की कार्रवाई में 42 लाख रुपए नगद, 18 लाख रुपए की ज्वैलरी तथा एक लाख के किसान विकास पत्र मिले हैं। प्रोपर्टी डीलर के पांच ठिकानों पर छापे मारे गए तथा दो स्थानों पर सर्वे करवाया गया। इससे खुलासा हुआ कि वह कई सालों से जमीनों की खरीद-फरोख्त के कार्य में लगा हुआ था तथा बड़े स्तर पर अघोषित करोड़ों की संपत्ति अर्जित की।