इंदौर. हाईकोर्ट के सामने शनिवार दोपहर सिटी बस (एमपी-09 एफए-569) ने बाइक (एमपी-15एमए-8711) को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार अनुराग जैन नीचे गिर गए। डर के मारे ड्राइवर भाग गया और सवारियां भी इधर-उधर हो गईं। आसपास खड़े लोग मौके पर आए और अनुराग को उठाया उसे सामान्य चोट आई है।
उधर, बस बीच सड़क पर खड़ी थी। चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी आए और धक्का लगाकर बस को एक ओर किया। लोगों का कहना था दुर्घटना के बाद गाड़ियों में तोड़फोड़ व मारपीट की घटना को देखते हुए ही ड्राइवर व सवारी भागी।