HomeNewsMetrosIndore Indore

सब रजिस्ट्रार कैमरे सहित गायब

इंदौर. सालभर पहले सरकार ने मौका मुआयना के दौरान फोटो खींचने के लिए सब रजिस्ट्रारों को कैमरे दिए थे। उनका कुछ दिन तो जमकर उपयोग हुआ फिर गायब हो गए। इंदौर से छह सब रजिस्ट्रारों के ट्रांसफर के बाद विभाग को कैमरों की याद आई।

खोजबीन में पता चला सब रजिस्ट्रारों ने हड़प लिए। तब उन्हें नोटिस भेजे गए। रजिस्ट्रार कार्यालय में पेश होने वाली रजिस्ट्रियों के मौका मुआयना की फोटो खींचने का प्रावधान है। इसके लिए कैमरामैन साथ ले जाने की झंझट के चलते विभाग ने सब रजिस्ट्रारों को ही नौ कैमरे दिए थे।

शुरुआत में सभी ने जमकर उपयोग किया फिर पहले की तरह कैमरामैन साथ जाने लगे। पता लगा कैमरों का उपयोग निजी कामों में हो रहा है। उनमें से छह सब रजिस्ट्रारों का कुछ महीने पहले ट्रांसफर हो गया। उन्होंने आने वालों को प्रभार तो दिया लेकिन कैमरे का जिक्र तक नहीं किया।

कुछ दिन पहले विभाग को याद आई तो नोटिस जारी कर कैमरे लौटाने का कहा। रजिस्ट्रार डॉ. श्रीकांत पांडे ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया सरकारी सामग्री का निजी उपयोग करने या रखने का अधिकार किसी को नहीं। वे कैमरे नहीं लौटाएंगे तो कीमत वसूली जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: