HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

स्टेडियम में कैसे जाएं

स्टेडियमजयपुर. स्टेडियम में दर्शकों का प्रवेश चार गेट से होगा। स्टेडियम के सभी मुख्य गेट से लेकर दर्शक दीर्घा तक तीन बार दर्शकों की चैकिंग होगी। हर दर्शक को अपनी टिकट संभाल कर रखनी होगी। एक बार स्टेडियम से बाहर आने के बाद दुबारा एंट्री नहीं दी जाएगी।

मुख्य गेट : अमर जवान ज्योति स्थित मुख्य गेट से वेस्ट ब्लॉक में बैठने वाले दर्शक प्रवेश करेंगे। इस ब्लॉक में 1000 रु, 1500 रु के टिकटधारियों के अलावा स्पेशल बॉक्स (एक लाख रु.) वाले दर्शक बैठेंगे। साउथ वेस्ट स्टैंड के दर्शक भी इस गेट से अंदर जाएंगे।

नॉर्थ गेट : रामबाग होटल के सामने वाले इस गेट से नॉर्थ स्टैंड में बैठने वाले दर्शकों के अलावा मीडियाकर्मियों का प्रवेश होगा।

ईस्ट गेट : नगर निगम के पास स्थित (टोंक रोड) इस गेट से स्टूडेंटस व जनरल दर्शक के अलावा साउथ-ईस्ट स्टैंड में बैठने वाले दर्शक प्रवेश करेंगे।

साउथ गेट : लाल कोठी श्मशान घाट के सामने वाले इस गेट से साउथ पैवेलियन ऊपर स्थित चैयरमैन बॉक्स के दर्शकों के अलावा टीमें प्रवेश करेंगी।

वीआईपी व मीडिया बॉक्स में ही मोबाइल जा सकेंगे : आरसीए व प्रशासन ने मैच के दौरान स्टेडियम में मोबाईल ले जाने पर पाबंदी लगा दी है, हालांकि वीआईपी व वीवीआईपी ब्लॉक के अलावा मीडियाकर्मी मोबाईल अपने साथ ले जा सकेंगे। आरसीए ने मोबाईल पर पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भी पाबंदी लगाई थी, लेकिन हर ब्लॉक के दर्शक मोबाइल साथ ले गए थे।

टिकट तो मिले नहीं अब और बंदोबस्त : क्रिकेट प्रेमियों ने अपने-अपने तरीके से मैच देखने की तैयारी कर ली है। टिकट मिला तो ठीक, वरना फुल स्क्रीन तो है ही। बिड़ला सभागार समेत कुछ होटलों व निजी क्लबों ने यह व्यवस्था की है। सभी जगहों पर मैच देखने की व्यवस्था तो निशुल्क है, लेकिन क्लबों में ये सुविधा सिर्फ सदस्यों और उनके परिवार के लिए ही होगी। बिरला सभागार में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की तरफ से फुल स्क्रीन पर आम जनता मैच दिखाया जाएगा।

उधर, कई उत्साही प्रशंसक अपने चहेते क्रिकेटर की झलक पाने के लिए शनिवार को होटल तक पहुंच गए, लेकिन कड़ी सुरक्षा के कारण उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को बस से स्टेडियम में अभ्यास के लिए जाते देख कर ही तसल्ली कर ली। टिकट मिलने से वंचित लोग आखिरी दम तक स्टेडियम तक पहुंचने की जुगाड़ में लगे हुए थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: