News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior डबरा. लायंस क्लब के दीपावली मिलन समारोह में मौजूद कवियों ने उपस्थित लोगों को हंसने को मजबूर कर दिया। वहीं नगरीय प्रशासन मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी कविता सुनाई। पिछोर तिराहे पर स्थित एक फार्म हाउस पर आयोजित लायंस क्लब के दीपावली मिलन समारोह में ग्वालियर से आए हास्य कवि प्रदीप चौबे ने लोगों को गुदगुदाया।
वहीं गजलकार रश्मि शर्मा एवं स्थानीय गीतकार धीरेन्द्र गहलोत ने भी गीत एवं गजलों की प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। इससे पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने कवि प्रदीप चौबे का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
वहीं श्रीमती मिश्रा ने कवयित्री रश्मि शर्मा को सम्मानित किया। इसी क्रम में लायंस क्लब के अध्यक्ष केशव नीखरा ने धीरेन्द्र गहलोत का सम्मान किया। स्वागत भाषण केशव नीखरा ने एवं संचालन बसंत वाधवानी ने किया।