HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

जनपद सदस्य से ब्राउन शुगर बरामद

भोपाल. निशातपुरा पुलिस ने मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर उसके पास से दस लाख रुपए की ब्राउन शुगर बरामद की है। इसमें एक आरोपी राजस्थान से मादक पदार्थ की डिलेवरी देने भोपाल आया था, जो वहां का जनपद सदस्य है।

एसपी जयदीप प्रसाद के मुताबिक शुक्रवार देर रात लांबाखेड़ा के पास झालावाड़ (राजस्थान) निवासी भंवरलाल मीणा और उसके साथी सुदामा नगर (ऐशबाग) निवासी शहजाद को सफारी जीप में पकड़ा था। तलाशी में दोनों के पास से लगभग सौ ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की थी।

भंवरलाल झालावाड़ के रामपुरिया गांव से भोपाल ब्राउन शुगर की डिलेवरी देने आया था। वह वहां जनपद सदस्य है और उसकी पत्नी सरपंच है। भंवरलाल के बारे में पुलिस को जानकारी दो दिन पहले देवकी नगर फाटक पर ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाए जेपी नगर निवासी मोहम्मद रसूल से मिली थी।

इस जानकारी के आधार पर पुलिस भंवरलाल के भोपाल आने का इंतजार कर रही थी। पुलिस ने भंवरलाल और शहजाद के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने भंवर की गाड़ी भी जब्त कर ली है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: