HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

पुष्कर मेला: सुरीले अंदाज से आगाज

पुष्कर. सख्त पहरे में रविवार से अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला शुरू होगा। पशुपालकों और श्रद्धालुओं के साथ विदेशी पर्यटकों का बड़ी संख्या में आना शुरू हो गया है। पुष्कर मेलापुष्कर सरोवर में पंचतीर्थ स्नान 21 नवंबर को कार्तिक एकादशी स्नान के साथ आरंभ होगा।

पुष्कर मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष कलेक्टर नवीन महाजन रविवार को सुबह 9 बजे मेला मैदान पर ध्वजारोहण कर विधिवत उद्घाटन करेंगे। तीर्थ पुरोहित संघ ट्रस्ट के संयोजक श्रवण पाराशर ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से शाम सवा छह बजे सरोवर के घाटों पर दीपदान किया जाएगा। इससे पूर्व मुख्य ब्रह्म घाट पर सरोवर का महाभिषेक होगा तथा अन्नकूट की झांकी सजाई जाएगी। सरोवर के सभी घाटों को सतरंगी रोशनी से सजाया जाएगा। शाम साढ़े छह बजे वराह घाट पर विख्यात वीणा वादक पंडित विश्वमोहन भट्ट मोहन वीणा वादन और तबले व वीणा की जुगलबंदी पेश करेंगे। जिला एवं पुलिस प्रशासन ने मेले की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है। दरगाह बम विस्फोट के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस एवं सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

रेतीले धोरों की रंगत बदली
रेतीले धोरों में शनिवार का नजारा देखने लायक रहा। दड़ों में हजारों जानवरों एवं पशुपालकों के डेरों में हलचल ने यह बता दिया कि रविवार से मेला का आगाज हो रहा है। आज भी पशुपालक जानवरों की खरीद-फरोख्त में व्यस्त रहे।

जवानों की क्लास
मेले में कानून व्यवस्था संभालने के लिए अजमेर समेत राज्य के विभिन्न जिलों से आए पुलिस कर्मियों की आज मेला शुरू होने से पहले आईजी हेमंत पुरोहित और एसपी एस सेंगाथिर ने क्लास ली। पुलिस अफसरों ने जवानों को कानून एवं सुरक्षा की दृष्टि से दिशा-निर्देश भी दिए। धार्मिक स्थलों में बढ़ती आतंकी घटनाओं के मद्देनजर इस बार मेले में विशेष चौकसी बरती गई है।

फूड पैकेट
रसद विभाग मेले में आने वालों को उचित मूल्य पर फूड पैकेट्स उपलब्ध कराएगा। सामुदायिक चिकित्सा केन्द्र व मेला ग्राउंड के पास काउन्टर लगाए जाएंगे। जिला रसद अधिकारी बीएल सुनारिया ने बताया कि पशुपालकों के लिए लकड़ी की टॉल की व्यवस्था भी की गई है।

चिकित्साकर्मी 24 घंटे अलर्ट
चिकित्सा महकमे की ओर से मेले के दौरान सात अस्थायी डिस्पेंसरियां स्थापित की जाएंगी। चौबीस घंटे चिकित्सा कर्मी मुस्तैद रहेंगे। आपतकालीन सेवाओं के लिए तीन एम्बुलेंस तैयार रहेंगी। चिकित्सालय प्रभारी डॉ बीपी शर्मा ने बताया, गुरुद्वारे के पास, कपालेश्वर मंदिर, होली का चौक, प्रशासनिक कैम्प, टूरिस्ट विलेज, ब्रrा मंदिर में अस्थायी डिस्पेंसरी लगाई जाएगी। एक मोबाइल डिस्पेंसरी होगी। सभी डिस्पेंसरियां चौबीस घंटे खुली रहेंगी।

अस्थि रोग विशेषज्ञ एवं फिजिशियन की भी उपलब्धता सुनिश्चत की गई है। डिस्पेंसरियों पर वरिष्ठ चिकित्सक एवं मेल नर्स सहित करीब पचास अतिरिक्त चिकित्सा कर्मियों की डच्यूटी लगाई गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: