अम्बाला . कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश हुए डेरा सच्च सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह पर अब आरोप एक दिसंबर को तय होंगे। हत्या व दुष्कर्म के तीन मामलों में शनिवार को उन पर आरोप तय होने थे लेकिन डेरा प्रमुख के वकीलों के आग्रह पर कोर्ट ने मामले की सुनवाई अगली पेशी तक स्थगित कर दी है। सीबीआई ने डेरा प्रमुख के इस आग्रह पर कड़ा एतराज जताया था।
वर्ष 2002 से सिरसा के डेरा मुखी संत गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई जांच की जा रही है। व्यापक जांच के बाद सीबीआई ने बाबा सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ सीबीआई जज आरएन भारती की अदालत में चालान शीट पेश की थी।
जिसके बाद बाबा को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मंजूर हो गई थी। जमानत मंजूर होने के बाद सीबीआई मजिस्ट्रेट आरके सैनी की अदालत ने तीनों मामलों में बाबा की नियमित जमानत याचिका मंजूर की थी।