News
Metros
Chandigarh Chandigarh पंचकूला.
ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को सेक्टर 18-17 की डिवाइडिंग सड़क पर नाका लगाकर वीआईपी गाड़ियों पर फिर निशाना साधा। एएसपी मनीष चौधरी की अगुआई में ट्रैफिक पुलिस की टीम ने कुछ वीआईपी गाड़ियों के चालान काटे। पटियाला के ज्यूडीशल मजिस्ट्रेट संदीप मित्तल(अंडर ट्रेनिंग) की गाड़ी पर प्रॉपर नंबर प्लेट न लगी होने और बिना परमीशन नीली बत्ती लगी होने पर चालान काटा। हालांकि ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने कहा कि उनके पास नीली बत्ती लगाने की परमीशन है। उधर आर्मी के एक कर्नल के ड्राइवर का बिना सीट बेल्ट का चालान काटा।
ट्रैफिक पुलिस ने करीब 90 चालान काटे, जिसमें 65 बिना सीट बेल्ट के हैं। ट्रैफिक स्टाफ ने तीन बजे सेक्टर 18-17 की डिवाइडिंग सड़क पर नाका लगाया। नाके पर इंस्पेक्टर देवेंदर सिंह भी मौजूद थे। एएसपी ने हाउंिसंग बोर्ड की तरफ से आ रही कार एचआर 70-5127 को रोका। इस पर नीली बत्ती लगी थी।
आगे सही नंबर प्लेट नहीं लगी थी। एएसपी ने कार चालक को कागजात दिखाने को कहा तो चालक ने अपना परिचय पटियाला के ज्यूडीशल मजिस्ट्रेट संदीप मित्तल (अंडर ट्रेनिंग) के तौर पर दिया। एएसपी ने पाया कि मित्तल के पास नीली बत्ती की परमीशन नहीं थी। थोड़ी देर बाद नाके पर आर्मी के एक कर्नल का ड्राइवर कर्नल की गाड़ी लेकर आया। ड्राइवर रमेश चंद्र ने सीट बेल्ट नहीं पहनी थी।
ड्राइवर ने मोबाइल पर एएसपी से कर्नल की बात करवानी चाही पर एएसपी ने ड्राइवर का चालान काट दिया। उधर पुलिस ने कार नं एचआर 03ए 3012 रूकवाई। चालक सीट बैल्ट नहीं पहनी थी। पुलिस ने चालान काट दिया। कार चालक सेक्टर- 8 के वेद प्रकाश ने पुलिस के साथ काफी बहस की। पुलिस ने वेद प्रकाश का बिना सीट बेल्ट और मिसविहेवियर का चालान काट दिया। उधर पुलिस ने बिना सीट बेल्ट के गाड़ी एचआर 05 एच 0006 का चालान काटा। बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चला रहीं सेक्टर 21 की निशा तो चालान काटने पर रो ही पड़ीं। मित्तल ने बताया कि वह पड़ोसी की गाड़ी मांगकर पार्टी में जा रही थीं। एएसपी मनीष चौधरी ने बताया कि रोज करीब सौ चालान काटे जा रहे है।