HomeNewsNational National

मित्तल की बेटी अव्वल

न्यूयॉर्क. Vanisha Mittal Bhatiaदुनिया की टॉप 20 अरबपति बेटियों (महिला वारिसों) की सूची में भारतवंशी लक्ष्मी मित्तल की बेटी वनिशा मित्तल भाटिया पहले स्थान पर हैं। फोब्र्स डॉट काम द्वारा जारी इस सूची में अभिनेत्री पेरिस हिल्टन भी शामिल हैं। 51 बिलियन डॉलर की संपत्ति वाले लक्ष्मी मित्तल की कंपनी मित्तल स्टील के बोर्ड में वनिशा सदस्य हैं।

वनिशा ने दक्षिण एशियाई अध्ययन पर मास्टर्स डिग्री हासिल की है। वेबसाइट ने पेरिस हिल्टन के बारे में लिखा है कि वे सुर्खियों में रहना जानती हैं। ‘हिल्टन होटल सीरीज’ की वारिस हिल्टन पेरिस अपने सेक्स वीडियो और जेल जाने के कारण भी सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

ऐसे मिली रैकिंग :

अरबपति बेटियों की सूची में शामिल सभी की उम्र 40 से कम है और उन्हें उनके माता-पिता की संपत्ति के आधार पर रैंक दी गई है। उनके माता-पिता या तो 400 अमीर अमेरिकियों की सूची में या 40 अमीर एशियाइयों की सूची में हैं। फोब्र्स डॉट काम की ओर से कहा गया है कि वे अमीर शहजादियां ही नहीं, कठोर परिश्रमी भी हैं।

फ्रांस की डेलफिने अरनॉल्ट गेनसिया नंबर दो पर हैं। उनके पिताबर्नाड अरनॉल्ट एमएचएलवी नामक लक्जरी सामानों के एम्पायर मालिक हैं। डेलफिने गेनसिया एमएचएलवी के बोर्ड की डायरेक्टर हैं।

तीसरा नंबर है मार्टा ओरटेगा पेरेज का। स्पेन के सबसे अमीर अमानसियो ओरटेगा की सबसे छोटी संतान मार्टा अपनी कंपनी के कामकाज, ग्राहकों से व्यवहार और अन्य बारीकियां सीख रही हैं।

न्यूयॉर्क के सिटी मेयर माइकल ब्लूमबर्ग की बेटी जियोर्जिना फोब्र्स की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। जियोर्जिना अमेरिकी ओलंपिक 2008 घुड़सवारी टीम की सदस्य हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: