HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

होस्टल के बाथरूम में मृत मिली छात्रा

फगवाड़ा. लवली इंस्टीच्यूट की 21 वर्षीय छात्रा विशालदीप शनिवार सुबह फगवाड़ा स्थित होस्टल के बाथरूम में मृत पाई गई। वह फरीदकोट की रहने वाली थी और इंस्टीच्यूट में एमएससी मैथ्स फस्र्ट ईयर की छात्रा थी। मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह पता चल पाएगी।

घटना फगवाड़ा बस स्टैंड के सामने स्थित होस्टल में हुई। यहां इंस्टीच्यूट ने 10 फ्लैट किराए पर ले रखे हैं और इनमें छात्राओं को रखा गया है। इन्हीं में से फ्लैट नं. 307 में 12 छात्राएं रहती हैं। विशालदीप तीन छात्राओं रूपाली, शिल्पा व सनप्रीत के साथ अपने पोर्शन में रहती थी।

खुदकुशी की संभावना से इन्कार शिल्पा ने बताया, शनिवार सुबह जब वह उठी तो विशालदीप बिस्तर पर नहीं थी। साथ ही, उनके बाथरूम का दरवाजा भीतर से बंद था। इस पर शिल्पा ने इसकी सूचना वार्डन और सिक्योरिटी गार्ड को दी। इन दोनों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। अंदर विशालदीप मुंह के बल फर्श पर पड़ी थी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के परिजनों ने बताया कि विशालदीप किसी बात से परेशान नहीं थी। उन्होंने आत्महत्या की संभावना से इन्कार किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: