HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

जल्द मां बनना चाहती हैं ऐश

मुंबई. लगता है बॉलीवुड अदाकारा ऐश्वर्या राय जल्द से जल्द मां बनना चाहती हैं। अपने पति अभिषेक के साथ हैदराबाद के समीप अमीन पीर दरगाह की उनकी हाल की यात्रा को मां बनने की मन्नत से जोड़कर देखा जा रहा है। बच्चन परिवार के सूत्रों का दावा है कि ऐश की सास जया बच्चन की भी दिली इच्छा है कि उनकी बहू अगले साल दिसंबर तक मां बन जाएं।

सास जया की इस इच्छा का मूल कारण यह है कि आगामी गुरुवार को गुरु धनु राशि में प्रवेश करेगा और अगले साल के अंत तक वह वहीं विराजमान रहेगा।

मान्यता के अनुसार बच्चे के जन्म के लिए यह समय उत्तम होता है। अगर बच्चे का जन्म इस दौरान होता है तो वह गुरु ग्रह जितना ही शक्तिशाली और प्रबल बनता है। जया बच्चन की कुंडली के ग्रह भी इसी प्रकार के हैं। उनकी कुंडली में गुरु धनु राशि में है। इसलिए वे अभिषेक के यहां गुरु के प्रभावशाली समय के दौरान बच्चे का जन्म चाहती हैं।

अमीन पीर दरगाह के काजीम अहमद चिश्ती कादरी ने बताया कि ऐश-अभि ने उनसे फोन पर ग्रहदशा के निवारण के लिए ‘खोजा दशम’ की खास इबादत करने के लिए कहा था। युगल को आशंका है कि इसी की वजह से ऐश गर्भवती नहीं हो पा रही हैं। दरगाह में तमाम इबादत अभिषेक ने की। दरगाह में महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी के कारण ऐश ने बाहर खड़े होकर मनोकामना मांगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: