HomeSportsCricket Cricket

भारत जयपुर में हारा, सिरीज जीती

जयपुर:भारत ने पांच वन डे सिरीज का अंतिम मैच पाकिस्तान के हाथों गंवाने के बाद भी सिरीज 3-2 से जीत ली है। 307 रनों के विशाल लक्ष्य का सामना करते हुए भारत जयपुर में हारा, सिरीज जीती  मेजबान टीम अपने टॉप आर्डर के शर्मनाक प्रदर्शन के चलते सिर्फ 275 बना सकी। मैन ऑफ द मैच का खिताब शोएब मलिक को मिला और मैन ऑफ द सिरीज का खिताब युवराज सिंह को प्राप्त हुआ।

भारतीय पारी शुरुआत से लड़खड़ाती नजर आई। गंभीर(12), राबिन उथप्पा(1), सहवाग (10) का प्रदर्शन शर्मनाक रहा। सचिन ने विकेटों के पतझड़ के बीच गेंदबाजों पर हावी होने के चक्कर में 30 रन बनाकर अपना विकेट गंवाया। 62 रन पर चार विकेट गिरने के बाद रोहित शर्मा(52) और युवराज सिंह(50) के अतिरिक्त कोई भी बल्लेबाज प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पाया। युवी और धोनी की चैंपियन जोड़ी आज क्लिक नहीं हो सकी। युवी अंपायर सुरेश शास्त्री के एक कड़े निर्णय का शिकार बने, वहीं धोनी घायल होने के कारण लय में नहीं आ सके।

पाकिस्तान ने कप्तान शोएब मलिक(89) और मो. यूसुफ (74) की शानदार बल्लेबाजी की मदद से पांच वन डे इंटरनेशनल की सिरीज के अंतिम मैच में भारत को जीत के लिए 307 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। पाक ने निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट पर 306 रन बनाए, जो जयपुर के इस सवाई मानसिंह स्टेडियम में एक नया रिकार्ड है। इससे पहले यह रिकार्ड मेजबान के नाम था। उसने 2005-06 में श्रीलंका के खिलाफ यहां 298 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 46.1 ओवरों में 4 विकेट पर 303 रन बनाए थे

।इससे पहले भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया है। पाचं वन डे की सिरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम ने आज के मैच में सौरव गांगुली, हरभजन सिंह, आरपी सिंह और जहीर खान की जगह रोहित शर्मा, मुरली कार्तिक,श्रीसंथ और प्रवीण कुमार को खिलाया है। पाकिस्तान ने भी चार बदलाव करते हुए शाहिद आफरीदी, यूनिस खान, शोएब अख्तर और कमरान अकमल की जगह इमरान नजीर, यासिर हामिद, फवाद आलम और सरफराज अहमद को शामिल किया है।

पाक इनिंग के चार अहम पड़ाव

अच्छी शुरुआत:इमरान नजीर(20) और सलमान बट (36) के बीच अच्छी साझेदारी। पूरी सिरीज में पहली बार पहले 50 रनों में पाक ने कोई विकेट नहीं खोया। नए गंेदबाज प्रवीण कुमार प्रभावशाली रहे, जबकि श्रीसंथ खासे महंगे। नजीर और बट ने पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े। पाक शुरु से ही मजबूत स्कोर की ओर बढ़ता दिखा।

श्री का धमाल: विकेट मिलते न देख कप्तान धोनी ने श्री को दूसरे स्पैल के लिए बुलाया। श्री गेंद से कहर ही ढाया। उन्होंने नजीर बट के साथ यासिर हामिद को 12 गेंदों के अंदर सिर्फ 1 रन देकर पवेलियन भेजा। खुद यूसुफ और मलिक उनकी गेंदों पर कई बार गच्च खा गए।

मलिक-यूसुफ ने पाक को हावी किया: श्री की शुरुआती गेंदों पर चकमा खाने के बाद आलोचना का केंद्र बने पाक कप्तान शोएब मलिक और मोहम्मद यूसुफ ने चौंथे विकेट के लिए 168 रन जोड़कर मैच को एक नया ट्व्स्टि दिया। मलिक 11 रन से अपना शतक पूरा करने से चूक गए। यूसुफ ने 74 रन बनाए।

आखिरी ओवरों में गंेदबाजों ने की वापसी: अपनी पारी की 46 गेंदों के शेष रहते पाक 3 विकेट पर 245 रन बना चुका था। मलिक और यूसुफ हर ओवर में आसानी से 8-10 रन बना रहे थे। अप्रभावी रहे कार्तिक ने अपने 9 वें ओवर में मलिक को चकमा देकर धोनी के हाथों स्टंप कराया। अगले ओवर में महंगे रहने के बाद भी युवी ने यूसुफ को धोनी के हाथों ही स्टंप करवाकर भारतीय खेमे में राहत का संचार किया। प्रवीण कुमार ने अंतिम तीन ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की। हालांकि उन्हे विकेट नहीं मिला। पाक ने इन 46 गेंदों में 61 रन ही जोड़े और 3 विकेट गंवाए। भारत के लिहाज से यह अच्छा रहा। अन्यथा एक समय पाक 330-340 के स्कोर तक पहुंचता दिख रहा था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: