bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

आईपीएल की फ्रेंचाइजी चाहते हैं शाहरुख

जयपुर. चक दे इंडिया में हॉकी के कोच की भूमिका शाहरुख ने भले ही निभाई हो लेकिन उनके दिल के करीब जो खेल है, वह है क्रिकेट इसलिए भारत और आईपीएल की फ्रेंचाइजी चाहते हैं शाहरुख  पाक के बीच यहां सीरीज के अंतिम मैच में नजर आए शाहरुख खान।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान हालांकि मैच देखने ही पहुंचे थे लेकिन इस दौरान वे इंडियन प्रीमियर लीग में एक फ्रेंचाइजी की खरीददारी के बारे में बातचीत करने के लिए भी तैयार हैं क्योंकि आईपीएल की प्रशासनिक परिषद के चेयरमैन मोदी भी स्टेडियम में मौजूद रहे।

बताया गया है कि शाहरुख आईपीएल में इस तरह की हिस्सेदारी के बाद एक ट्वेंटी20 टीम के मालिक हो जाएंगे। मैच देखने के दौरान शाहरुख इस बारे में मोदी से चर्चा कर सकते हैं। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के एक अधिकारी ने कहा कि शाहरुख आईपीएल में एक टीम हासिल करने के लिए बेताब हैं और अगर मोदी से वे इस बारे में चर्चा करते हैं तो इसमें हैरानी की कोई बात नहीं है।

उल्लेखनीय है कि सफेद शर्ट और काले ट्राउजर में चोटी के साथ स्टेडियम पहुंचे शाहरुख ने मैच के बारे में आरसीए के अध्यक्ष ललित मोदी के साथ अपनी राय एंकर रमीज राजा के साथ साझा भी की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: