नई दिल्ली. भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश आरएस पाठक का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
82 वर्षीय पाठक उस पैनल के अध्यक्ष थे जिसने यूएन तेल व खाद्य के विवादास्पद घोटाले के मामले की सुनवाई की थी। पाठक ट्रिब्यून ट्रस्ट के अध्यक्ष भी थे। दिल का दौरान पड़ने केबाद पाठक को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
पाठक के परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार रविवार सुबह कर दिया गया है।