bhaskar Web English
HomeSportsOther Sports Other Sports

फेडरर ने चौंथी बार जीता मास्टर्स कप

fedrerशंघाई: टेनिस के नंबर वन खिलाड़ी स्विटजरलैंड के रोजर फैडरर ने स्पैन के डेविड फेरर को रौंदकर अपना चौंथा मास्टर्स कप जीत लिया है। स्पर्धा की शुरुआत में लड़खड़ाने वाले फेडरर ने लय में आने के बाद सेमीफाइनल के बाद फाइनल में भी एक तरफा जीत हासिल की।

उन्होंने फाइनल सीधे सेटों में 6-2,6-3,6-2 से जीता। हारने के बाद फेरर ने कहा कि फेडरर की अपनी ही क्लॉस है जो उन्हें दूसरे खिलाड़ियों से अलग स्थान देती है। फाइनल तक के सफर में विश्व के नंबर दो नडाल और नंबर तीन जेकोविक को मात देने वाले फेरर ने कहा कि ये भी अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन फेडरर कुछ हट के ही हैं।हार के बाद भी अपने प्रतिद्वंद्वी के खेल पर मुग्ध इस स्पैनी खिलाड़ी ने कहा, वह जो चाहे वह कर सकता है। उसकी सर्विस तो जानदार है ही, लेकिन उसके फोरहैंड और बैकहैंड के भी क्या कहने। कुल मिलाकर उसके खेल का कोई भी कमजोर पक्ष नहीं।

फेरर ने कहा कि वह न सिर्फ नंबर वन खिलाड़ी है, बल्कि वह टेनिस इतिहास का सबसे महान खिलाड़ी है। उसने अब तक 12 ग्रेंडस्लैम जीत लिए हैं। सर्वाधिक 14 का रिकार्ड उससे ज्यादा दूर नहीं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: