HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

देह व्यापार में लिप्त 12 पकड़े गए

बिलासपुर. गिरफ्तार किए गए लोगों में 6 महिलाएं और इतने ही पुरुष शामिल हैं। उनसे 14 हजार 400 रुपए जब्त किए गए हैं। सभी आरोपियोें को सोमवार की शाम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।arrested

सिविल लाइन पुलिस को 18 नवंबर की रात को मुखबिर से सूचना मिली कि तालापारा, मिनीमाता नगर के एक घर में देह व्यापार चल रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर टीम का गठन किया गया। इस टीम ने गवाहों के साथ दबिश दी।

वहां से महाराष्ट्र के अलगांव निवासी 25 वर्षीय अमित वाणी, महाराष्ट्र के सोनाई निवासी 24 वर्षीय ज्ञानेश्वर मराठा, बंधवापारा, तोरवा निवासी 19 वर्षीय रोशन जसवानी, 27 खोली निवासी 27 वर्षीय मारकण्डेय तिवारी, पटपर रोड भाटापारा निवासी 19 वर्षीय आरती, भाटापारा निवासी रेखा व खाम्ही लोरमी निवासी शांतिबाई को गिरफ्तार किया गया। pros पूछताछ में गिरफ्तार युवतियों ने बताया कि तालापारा निवासी रहमत उल्ला उन्हें बाहर से बुलवाता है। वह उन्हें कमरे उपलब्ध करवाता है। धंधे से प्राप्त रकम का एक चौथाई हिस्सा उन्हें देकर तीन चौथाई रकम वह खुद रख लेता है। इनसे 14 हजार 400 रुपए जब्त किए गए।

इनके अलावा देह व्यापार चला रहे व्यक्ति और उसके परिवार के चार सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 3, 4, 5 पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए शाम को उन्हें सीजेएम हिरेन्द्र सिंह तेकाम की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया गया। रैकेट के भंडाफोड़ में सीएसपी केएस ठाकुर, टीआई आरएन यादव, महिला थाना प्रभारी किरण गुप्ता, एसआई कौशल्या साहू, एसआर ठाकुर, एएसआई आरपी पाठक व प्रधान आरक्षक मीना ठाकुर शामिल रहीं।

मोहल्लेवासी त्रस्त:
देह व्यापार के घिनौने धंधे से मोहल्लेवासी भी त्रस्त हैं। इसकी कई बार पुलिस और प्रशासन में शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक नतीजा सिफर ही रहा है। कई बार आरोपी को गिरफ्तार किया जाता है, लेकिन कुछ ही दिनों में वह बाहर आ जाता है और फिर से धंधा धड़ल्ले से शुरू हो जाता है। इससे मोहल्लेवासियांे में आक्रोश भी है।

पुलिस का भी संरक्षण?
चर्चा है कि इस व्यापार को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। जिस घर में दबिश देकर पुलिस ने रविवार की रात कार्रवाई की, उसके बारे में पिछले कई वर्षो से अधिकांश लोग सब कुछ जानते हैं। इसके बावजूद पुलिस की नाक के नीचे या कहें उनकी शह पर धंधा बदस्तूर जारी है। शहर में कई और भी ऐसे क्षेत्र हैं, जहां जिस्मफरोशी का धंधा बेखौफ चल रहा है।

पूरा परिवार शामिल है देह व्यापार में
तालापारा निवासी जिस व्यक्ति के घर दबिश देकर पुलिस ने देह व्यापार का रैकेट पकड़ा, उसका पूरा परिवार ही इस धंधे में संलग्न है। छापे के दौरान पुलिस ने मौके से उसकी पत्नी, साली, बेटी व बेटे को भी धंधे की रकम वसूलते पकड़ा। इस व्यक्ति को कई बार पहले भी देह व्यापार के सिलसिले में गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके बाद भी उसका धंधा बेखौफ जारी था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: