HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

राज्यपाल पहुंचे, गार्ड ऑफ ऑनर दिया

बीकानेर. राज्यपाल एस.के.सिंह चार दिन के प्रवास पर सोमवार को बीकानेर पहुंचे। होटल लालगढ़ पैलेस में उनको गार्ड ऑफ आनर दिया गया। राज्यपाल शाम चार बजे नाल हवाई अड्डे पहुंचे।

यहां संभागीय आयुक्त ललित मेहरा, कलेक्टर आलोक गुप्ता, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बी.डी.कल्ला व सभापति मकसूद अहमद सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी अगुवानी की। यहां से वे कड़ी सुरक्षा के बीच शाम साढ़े चार बजे लालगढ़ पैलेस पहुंचे। पैलेस में उन्हें राजकीय सम्मान के तौर पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इसके बाद उन्होंने मौजूद अधिकारियों से एक-एक कर परिचय किया। संभागीय आयुक्त ललित मेहरा व कलेक्टर आलोक गुप्ता ने उनका परिचय कराया। इसके बाद वे अपने कक्ष में पहुंचे।

करीब 20 मिनट विश्राम करने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बी.डी.कल्ला सहित अन्य लोगों से मिले। इसके बाद आईजीएनपी के बारे में अभियंताओं से जानकारी ली। इस बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मुलाकात की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: